Crime News: अमेरिकी महिला से केरल में कई बार गैंगरेप, दो दरिंदे हिरासत में, जानिये पूरी वारदात

केरल के कोल्लम में एक अमेरिकी महिला से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला हाल में भारत आई थी और यहां निकट के एक आश्रम में रह रही थी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 2 August 2023, 4:08 PM IST
google-preferred

कोल्लम: केरल के कोल्लम में एक अमेरिकी महिला से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला हाल में भारत आई थी और यहां निकट के एक आश्रम में रह रही थी।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपियों को बुधवार को पकड़ लिया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) और 376(2)(एन) (एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करना) सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

करुनागप्पल्ली थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी फिलहाल हिरासत में हैं।’’

उन्होंने बताया कि घटना 31 जुलाई को उस वक्त हुई, जब 44 वर्षीय महिला आश्रम के पास समुद्र तट पर अकेली बैठी थी।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार, आरोपी उसके पास आए और सिगरेट साझा करने की पेशकश की। जब महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तब उन्होंने उसे शराब की पेशकश की।

महिला की शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि शराब पीने से वह नशे में आ गई और इसके बाद आरोपी उसे मोटरसाइकिल से पास के एक खाली मकान में ले गए, जहां उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया।

महिला ने एक अगस्त की रात पुलिस में शिकायत दायर की थी।

पुलिस ने बताया कि महिला 22 जुलाई को केरल आई थी।

Published : 
  • 2 August 2023, 4:08 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement