अचानक बदला मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के बाद क्या हुआ कि लोगों ने ली राहत की सांस?
इटावा और मैनपुरी में तेज आंधी-तूफान के बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। धूल भरी हवाओं ने कुछ देर जनजीवन प्रभावित किया, लेकिन बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। किसानों ने इसे फसलों के लिए लाभदायक बताया है।