Jharkhand CM Swearing-in Update: सीएम चंपई सोरेन के साथ ये MLA भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, जानिये ये बड़े अपडेट

झारखंड में अबसे थोड़ी देर पहले चंपई सोरेन राज्य के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये शपथ ग्रहण से जुड़े ताजा अपडेट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 February 2024, 12:06 PM IST

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चुने गये चंपई सोरेन आज शुक्रवार को थोड़ी देर बाद राज्य के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। रांची में नये सीएम के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री चंपई के साथ दो विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण के लिये चंपई सोरने और अन्य विधायक व नेता राजभवन पहुंच रहे है। आज सीएम के साथ दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जायेगा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मुख्यमंत्री चंपई के साथ कांग्रेस और आरजेडी कोटे का एक-एक विधायक भी मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल को शपथ लेने वाले विधायकों की सूची सौंप दी गई है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच होगा। 

ये बनेंगे मंत्री

जानकारी के मुताबिक, चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम और आरजेडी कोटे से सत्यानंद भोक्ता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से जल्द से जल्द सरकार बनाने के उनके दावे को स्वीकार करने का आग्रह किया था, जिसे राज्यपाल ने मान लिया है। 

बता दें कि बुधवार को ईडी की गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद से राज्य में मुख्यमंत्री न होने की वजह से राजनीतिक संकट गहरा गया था।

Published : 
  • 2 February 2024, 12:06 PM IST