Akshay Kumar: कोरोना वायरस पॉजिटिव हुए अक्षय कुमार, पोस्ट करते हुए लोगों से की ये खास अपील

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बारे में उन्होंने खुद जानकारी देते हुए लोगों से एक खास अपील भी की है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 4 April 2021, 11:52 AM IST
google-preferred

मुंबईः बॉलीवुड में एक के बाद एक एक्ट्रेस- एक्टर्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में आमिर खान, कार्तिक आर्यन और आलिया भट्ट के बाद अब अक्षय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अक्षय किमार ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अक्षय कुमार ने बयान जारी कर कहा-  आप सभी को जानकारी देना चाहता हूं कि आज सुबह मेरी कोविड 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं घर पर क्वारंटीन हूं और सभी जरूरी मेडिकल केयर ले रहा हूं। मैं निवेदन करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं अपना टेस्ट करवाएं और अपना ध्यान रखें। जल्द ही एक्शन में वापस लौंटूंगा।

बता दें की अक्षय से पहले टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अक्षय कुमार इस समय रामसेतु की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। कोरोना से संक्रमित होने के बाद अब शूटिंग से ब्रेक लेना होगा।

Published :  4 April 2021, 11:52 AM IST

Related News

Advertisement