हिंदी
मैनपुरी: मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थू सिंह के पुत्र सुभाष यादव (Subhash Yadav) के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को जब लगा के वह चुनाव हार जाएंगे तो कोई ना कोई तिगड़म करने लगे। उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि ना सिर्फ इस चुनाव में बल्कि 2027 के चुनाव में भी ऐतिहासिक परिणाम आयोगा। करहल में फैसला तेज प्रताप यादव के पक्ष में आने जा रहा है। वहीं हार का ऐतिहासिक परिणाम भाजपा के पक्ष में आएगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा और कांग्रेस की रणनीति से भाजपा पस्त हो गई है। अगर रणनीति हमारी है तो उनके नेता जो गठबंधन में हैं तो उनको टिकट क्यों नहीं मिला। कौन-कौन स्वार्थ और लालच दे रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस हम विपक्ष में हैं। हम किसी को लाभ नहीं दे सकते। हम अपनी बात कह सकते हैं और लड़ सकते हैं। यह हमारी स्ट्रेटजी का हिस्सा है। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ रहे है और इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे। हम 2027 के चुनाव में मिलकर भाजपा को हारने का काम करेंगे। महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी हारने जा रही है। बीजेपी का गठबंधन हारने जा रहा है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव में आज मैनपुरी में पत्रकारों से बात कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यूपी उपचुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव और महाराष्ट्र चुनाव को लेकर भाजपा को जमकर लताड़ा।#AkhileshYadav #SP #BJP #YogiAdityanath pic.twitter.com/ZTvxE6hGvJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 25, 2024
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कटोगे तो बंटोगे नारे पर अखिलेश यादवने कहा कि यह नारा भाजपा (BJP) की लैब में तैयार होता है। हम लोगों को ये जानकारी करनी पड़ेगी कि वो लैब कहां है, जिसमें यह नारे तैयार होते हैं। भाजपा ने रिसर्च करके मुख्यमंत्री जी से ये कहलवाया है।
भाजपा हिंदू मुस्लिम कराना चाहती है
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बहराइच में यह लोग हिंदू मुसलमान करना चाहते थे। बहराइच में जो घटना हुई, लोगों की जान गई और नुकसान हुआ। यह सब भारतीय जनता पार्टी ने किया। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें अपने ही कार्यकर्ता पर एफआईआर लिखानी पड़ी। आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के चेहरे पर विनाश दिखाई देता है। उनके हाथ देखोगे तो विनाशकारी रेखाएं उनके हाथों पर दिखेंगी। यह विकास नहीं कर सकते, विनाश कर सकते हैं। उनके हाथों में विनाशकारी रेखाएं हैं।
Published : 25 October 2024, 8:36 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav bjp Dynamite News Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash SP trending news Up Bye election अखिलेश यादव सपा