हिंदी
मुंबई: बिज़नेस टाइकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के बाद अब उनके बेटे आकाश अंबानी की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई है। आकाश की शादी अगले महीने श्लोक मेहता के साथ होनी है, लेकिन उससे पहले ही प्री-वेडिंग सेलेब्रेशन के का दौर शुरू हो चुका है।
यह भी पढ़ें: हैलो.. मैं डा. अजय पाल शर्मा की गर्लफ्रैंड बोल रही हूं!
ये प्री-वेडिंग पार्टी इसी वीकेंड पर होगी और इसका आयोजन स्विटजरलैंड के सेंट मोरिट्ज (St Moritz) नामक शहर में किया गया है। सेंट मोरिट्ज बेहद खूबसूरत जगह है और इसे रिसॉर्ट सिटी भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: क्या महिला पत्रकार के चक्कर में अजय पाल शर्मा की हुई एसएसपी नोएडा के पद से छुट्टी?
इसी शहर से अल्पाइन विंटर टूरिज्म की शुरुआत हुई थी और यहां पर दो बार यहां विंटर ओलंपिक भी हो चुका है। यह शहर तकरीबन 6 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। लोग यहां पर सर्दियों के साथ-साथ गर्मियों में भी आना पसंद करते हैं।
Published : 23 February 2019, 6:54 PM IST
No related posts found.