Site icon Hindi Dynamite News

अजय देवगन की मैदान का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। अजय देवगन की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
अजय देवगन की मैदान का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन होगी रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म मैदान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। अजय देवगन की हाल ही में प्रदर्शित फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। अजय फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। फिल्म की रिलीज के साथ ही अजय अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं। अजय भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सईद अब्दुल रहीम पर आधारित फिल्म मैदान में काम कर रहे हैं। इस फिल्म फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर अब इनके साथ काम करने को बेकरार

अजय देवगन ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। अजय देवगन ने लिखा, 'मैदान के लिए हो जाइए तैयार 27 नवंबर 2020.

यह भी पढ़ें: Bollywood कार्तिक ने फिल्म लव आजकल के लिए घटाया 8 किलो वजन, देखिए तस्वीर

गौरतलब है कि फिल्म मैदान सत्य घटना पर आधारित है जिसका निर्देशन अमित शर्मा कर रहे हैं। सईद अब्दुल रहीम 1950 से 1963 तक फुटबॉल टीम के कोच रहे हैं। उनका किरदार फिल्म में अजय देवगन निभाएंगे। सईद अब्दुल को मॉडर्न इंडियन फुटबॉल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है। (वार्ता)

Exit mobile version