Site icon Hindi Dynamite News

Uttar Pradesh: आगरा में अजब-गजब, फेरे लेकर ससुराल पहुंची दो दुल्हनें सुहागरात से पहले फरार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सात फेरे लेकर ससुराल पहुंची दो दुल्हनें तीन घंटे बाद ही सुहागरात से पहले फरार हो गईं। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Uttar Pradesh: आगरा में अजब-गजब, फेरे लेकर ससुराल पहुंची दो दुल्हनें सुहागरात से पहले फरार

आगरा: ताजनगरी आगरा के बाह थाना क्षेत्र के गांव फरेरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ ही घंटों पहले शादी के सात फेरे लेकर ससुराल पहुंची दो दुल्हनें सुहागरात से पहले अचानक फरार हो गयी। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। तलाश के बाद भी फरार दुल्हनों का पता नहीं चल सका।  

जानकारी के मुताबिक बाह थाना क्षेत्र के गांव फरेरा में रहने वाले दो सगे भाइयों का रिश्ता सोनभद्र जिले की दो बहनों के साथ तय हुआ था। तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों बहनों की शादी दोनों भाइयों से हुई। सात फेरे लेकर ससुराल पहुंची दोनों दुल्हन तीन घंटे बाद ही सुहागरात से पहले फरार हो गईं। 

बताया जाता है कि गुरुवार की रात को 11 बजे शादी की रस्में पूरी हुई थी। शादी की रस्म पूरी करने के बाद रात को 1 बजे शौच जाने का बहाना बनाकर दोनों दुल्हन सास के साथ खेत पर गईं। खेतों में जाने के बाद दोनों दुल्हन सास को चकमा देकर वहां से फरार हो गईं।

दुल्हन की तलाशने के बाद उनका सुराग नहीं लगा। दुल्हन के फरार होने से दूल्हे भी मायूस हो गए। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताया जाता है कि शादी के लिये दुल्हनों के भाई ने उनके ससुराल पक्ष से एक लाख रुपये भी लिए। गुरुवार को लड़के वालों ने लड़की के भाइयों और परिजनों को गांव में बुलवा लिया। दुल्हनों को खोजबीन जारी है।  
 

Exit mobile version