काशी जैसा नजारा जौनपुर में.. सवा लाख दीपों से रोशन होगी तपोस्थली,अद्भुत होगा समां

बनारस की तरह अब जौनपुर में देव दीपावली देखने को मिलेगा। विभिन्न स्थानों पर लगभग सवा लाख दीपों से रोशन होगी यमदग्नि ऋषि की तपोस्थली। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें किस तरह से आयोजित होगा कार्यक्रम..

Updated : 23 November 2018, 6:37 PM IST
google-preferred

जौनपुर: बनारस की तरह अब जौनपुर में देव दीपावली देखने को मिलेगा। विभिन्न स्थानों पर लगभग सवा लाख दीपों के दीप से रोशन होगा कि यमदग्नि ऋषि की तपोस्थली। शीतला माता चौकिया धाम में करीब 51 हजार दीपों से मां के कुंड और दरबार सजाए जाएंगे साथ ही त्रिलोचन महादेव एवं गोमती नदी कर किनारे बनें घाट को  51 हजार दीपों से सजाया जाएगा। जिसका नजारा काशी में सजे घाटों की तरह देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: वाराणसी: कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दिखा अद्भुत नजारा 

देव दीपावली के युवा कार्य समिति के अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया की इस बार देव दीपावली पर मंदिर से गेट तक रास्ते भर दीपों से सजाया जाएगा। त्रिपाठी ने बताया की देव दीपावली की खास अवसर पर सुबह पांच बजे मां का मंगला आरती किया जाएगा दोपहर में आरती किया और रात में भव्य आरती किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को झालरों से सजाया जाएगा जो अलौकिक नजारा देखने को मिलेगा। मंदिर परिषद में स्थित कुंड को 51 हजार दीपों से सजाया जाएगा।लाइट की सजावट बड़े भव्य तरीके से कराया जाता है लोग अपने घरों से ग्यारह  - ग्यारह दीपक भी लेकर आते हैं।कार्यक्रम में सजावट देखकर ऐसा लगता है कि मानों धरती पर स्वर्ग उतर आया है और यह दीपावली देव की ही होती है जो देखने में अलौकिक नजारा नजर आता हैं।

देव दीपावाली समिति के सदस्य ने बताया की मां के दरबार को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया जाता है। यहां पर नगर पालिका के द्वारा स्वच्छता के लिए हर जगह एक कूड़ेदान के डब्बे लगाए हैं साथ ही इस पर खास ध्यान रखा जा रहा  है इस बार  स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Published : 
  • 23 November 2018, 6:37 PM IST

Related News

No related posts found.