कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद ने बढ़ाई फीस, अब लेंगे इतने करोड़

कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला किया है। पहले वह एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये लिया करते थे। कबीर सिंह की सफलता के बाद इंडस्ट्री में अचानक शाहिद कपूर की मांग काफी बढ़ गई है। उन्हें कई सारी बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं।

Updated : 3 July 2019, 12:42 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर फिल्म कबीर सिंह की सफलता के बाद अब 21 करोड़ की फीस लेने जा रहे हैं। शाहिद की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 190 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। कबीर सिंह की सफलता से शाहिद की भी खुशी का ठिकाना नहीं है।

उन्होंने कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद अपनी फीस में इजाफा करने का फैसला किया है। पहले वह एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये लिया करते थे, वहीं अब एक फिल्म के लिए 21 करोड़ रुपये लेंगे। कबीर सिंह की सफलता के बाद इंडस्ट्री में अचानक शाहिद कपूर की मांग काफी बढ़ गई है। उन्हें कई सारी बड़ी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे हैं। शाहिद अब एक फिल्म के लिए करीब 21 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे।

कबीर सिंह के प्रमोशन के दौरान शाहिद ने बताया था कि उनके पास आगे कोई और फिल्म नहीं है। वह यह फिल्म करने बाद खाली हैं। शाहिद ने कहा था, “फिलहाल मेरे पास काम नहीं है, क्योंकि मेरे पास करने के लिए कोई भी फिल्म नहीं है और यह चीज मुझे खा रही है। मुझे नहीं पता है कि मैं आगे क्या करने वाला हूं. हालांकि, फिल्में करने के अलावा मेरे पास करने को कई दूसरी चीजें होती हैं।” गौरतलब है कि कबीर सिंह तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। (वार्ता)

Published : 
  • 3 July 2019, 12:42 PM IST

Related News

No related posts found.