हिंदी
हरिद्वार: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद वैश्य समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हरिद्वार के वैश्य समाज के लोगों ने देवपुरा चौक राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उत्तराखंड के राज्यपाल प्रेमचंद अग्रवाल की बहाली की मांग की। इतना ही नहीं उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन में वैश्य समाज से जुड़े तमाम संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पहाड़ और मैदानवाद को जबरदस्ती बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रेमचंद अग्रवाल के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया जिसकी उन्होंने माफी भी मांग ली थी। लेकिन फिर भी उनका इस्तीफा लिया जाना उचित नहीं है। उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल से प्रेमचंद अग्रवाल की बहाली की मांग की और चेतावनी देते हुए कहा की मांग पूरी नहीं हुई तो आगामी चुनाव में वैश्य समाज सरकार को सबक सिखाने का आम करेगा।
Published : 18 March 2025, 8:08 PM IST
Topics : Cabinet Minister Dynamite News Premchand Aggarwal resign Uttarakhand News Uttrakhand Vaishya Community