महराजगंज: शादी के सात वर्ष बाद ससुराल वालों के दहेज के लालच में बहु के साथ की ये गंदी हरकत

महराजगंज जनपद में शादी के सात वर्ष बाद ससुराल वालों ने दहेज के लालच में बहु के साथ हैरान करने वाली घटना को अंजाम दिया। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 April 2025, 7:35 PM IST
google-preferred

महराजगंज: शादी के तकरीबन सात वर्ष बाद ससुराल वालों को दहेज की लालच ने बुरी तरह फंसा दिया है। अब सलाखों के पीछे तक जाने की नौगत आन पड़ी है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार कोठीभार थाने के वसूली निवासिनी प्रतिमा की शादी आज से लगभग सात वर्ष पूर्व बरगदवा कस्बे के रहने वाले बृजेश से हुई थी। आज के समय में इन दोनों से दो संतान भी है।

सब कुछ ठीक ठाक था लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में अचानक परिवर्तन होने लगा। एक दिन ससुराल वालों द्वारा दहेज में दो लाख रुपए की मांग की जाने लगी।

लेकिन मायके वाले देने के लिए सक्षम नहीं थे। कई बार बात विवाद भी हुआ, इसी बीच अचानक पति के साथ मिलकर सास ससुर, ननद, देवर और देवरानी द्वारा घर में बंद कर के मारा पीटा गया। साथ ही घर से भी बाहर कर दिया गया।

अब पीड़ित प्रतिमा की तहरीर पर कोठीभार पुलिस ने पति ब्रजेश, देवर गोलू, आरती, मंजू, जोगेंद्र कुल पांच लोगों और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस धर पकड़ में जुट गई है।

Published :