Crime: पति की हत्या कर पहले उसे किचन में दफनाया, फिर एक महीने तक करती रही ऐसा काम की सुन दहल जाएगा दिल

डीएन ब्यूरो

एक महिला ने अपने ही पति की पहले हत्या की फिर उसे किचन में दफना दिया। इतना ही नहीं उसके बाद जो महिला ने किया वो सुन कर सबका दिन दहल गया। मामले के बारे में पता चलते ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

आरोपी पत्नी
आरोपी पत्नी


मध्य प्रदेशः एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी ने पहले अपने पती की हत्या की फिर उसकी लाश को किचन में दफना दिया। जब इससे उसका मन नहीं भरा तो उसने वो किया जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। 

यह भी पढ़ेंः अहमदाबाद में बस ने दो लोगों को कुचला, मौत 

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में 32 साल की एक महिला प्रमिला ने अपने वकील पति महेश बैनेवाल की हत्या कर उसे किचन में वहां दफना दिया जहां कच्ची जगह पर वह खाना बनाती थी। उसने एक महीने पहले अमरकंटक पुलिस थाना के करोंदी गांव से अपने पति के लापता होने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया था। इस दौरान मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि वो कई बार अपने भाई महेश से मिलने उसके घर जा चुका है। पर हर बार उसकी पत्नी ने कोई ना कोई बहाना बना कर उसे टरका दिया। 

लाश निकालते हुए पुलिस की टीम

इसके बाद जब पुलिस ने महिला के घर की तलाशी ली तो वहां किचन में उन्हें महेश की लाश मिली, जिस पर प्रमिला एक महीने से खाना बना रही थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि उसके पति का बड़े भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसके बारे में पता चलने पर उसने अपने पति की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 










संबंधित समाचार