Delhi Zoo: आखिर कहां गायब हो गये दिल्ली के चिड़ियाघर से चंदन के 11 पेड़, जानें पूरा मामला

दिल्ली चिड़ियाघर परिसर से कम से कम 11 पूरी तरह से विकसित चंदन के पेड़ चोरी हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 January 2023, 7:22 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: दिल्ली चिड़ियाघर परिसर से कम से कम 11 पूरी तरह से विकसित चंदन के पेड़ चोरी हो गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परिसर से चंदन के पेड़ों की चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी खामी का संकेत देता है।

चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

यह घटना उस घटना के करीब महीने बाद आई है जब जंगली कुत्ते चिड़ियाघर परिसर में दाखिल हो गए थे और दो लुप्तप्राय हिरणों सहित तीन हिरणों को मार डाला था।

चिड़ियाघर के एक सूत्र ने कहा कि लगभग आठ अज्ञात हथियारबंद लोग बृहस्पतिवार तड़के सुंदर नर्सरी के साथ चारदीवारी के ऊपर कंटीले तारों की बाड़ को काटकर चिड़ियाघर परिसर में घुस गए।

सूत्र ने कहा, “लोगों ने निदेशक के आवास के पास पूरी तरह से विकसित पेड़ों को काट लिया और अजीमगंज सराय के एक हिस्से में लगे आठ पेड़ काट ले गए, जो दिल्ली चिड़ियाघर के अंतर्गत आने वाले जंगल में पड़ता है।”

पेड़ करीब 30-35 साल पहले लगाए गए थे। अब उनमें से चार से पांच ही बचे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

Published : 
  • 21 January 2023, 7:22 PM IST

Advertisement
Advertisement