हिंदी
टोक्यो: जापान के शाही परिवार (Royal Family) के लिये आज दिन किसी त्योहार से कम नहीं है. इस शाही परिवार में 40 साल बाद किसी लड़के की उम्र 18 साल हुई है। बता दें कि पिछले 40 साल से इस शाही परिवार का कोई भी लड़का 18 साल की उम्र को नहीं छू पाया। ऐसे में प्रिंस हिसाहितो (Prince Hisahito) का 18 साल का होना परिवार के लिए एक राहत की खबर है।
प्रिंस हिसाहितो आज अपना 18वां जन्मदिन मना रहे
जानकारी के अनुसार प्रिंस हिसाहितो आज अपना 18वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रिंस हिसाहितो क्राउन प्रिंस फुमिहितो और 57 वर्षीय क्राउन प्रिंसेस किको के इकलौते बेटे हैं। प्रिंस हिसाहितो जापानी सम्राट नारुहितो के भतीजे हैं और जापान के क्रिसेंथेमम सिंहासन के दूसरी पंक्ति के उत्तराधिकारी हैं।
बीते चार दशक से कोई सदस्य नहीं हुआ वयस्क
बता दें कि जापान में बढ़ती उम्र और घटती आबादी एक प्रमुख समस्या रही है और शाही परिवार भी इस परेशानी से अछूता नहीं है। यह परिवार सैकड़ों साल से जापान (Japan) पर शासन करता आया है। बीते चार दशक से परिवार में कोई सदस्य वयस्क नहीं हुआ था। ऐसे में प्रिंस हिसाहितो का 18 साल का होना परिवार के लिए एक बड़ी बात है।
जापान के शाही परिवार से संबंधित मामलों की प्रशासनिक निकाय इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के माध्यम से प्रिंस ने कहा, मैं प्रत्येक अनुभव के माध्यम से और अधिक सीखने विभिन्न पहलुओं को आत्मसात करने और उनके माध्यम से आगे बढ़ने की उम्मीद करता हूं।
Published : 8 September 2024, 11:52 AM IST
Topics : Dynamite News Japan Prince Hisahito क्रिसेंथेमम सिंहासन जापान प्रिंस फुमिहितो प्रिंस हिसाहितो प्रिंसेस किको