हिंदी
महराजगंजः उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद के अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार पांडेय ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तथाकथित प्रमुख ईसाई धर्म को मानने वाले और भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का अपमान करने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के खिलाफ तहरीर दी है।
भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का अपमान करने वाले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जो कि आजादी के पहले का एक एन.जी.ओ है उसके प्रमुख डॉक्टर जान रोजा ऑस्टिन, जय लाल के खिलाफ भारत में धर्मांतरण करवाने के कुत्सित प्रयास के खिलाफ और भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर आक्रमण करने वाले इस ईसाई डॉक्टर के खिलाफ महराजगंज जनपद के कोतवाली थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की है।

अधिवक्ता विनय कुमार पांडेय ने थाने में लिखित तहरीर देकर यह मांग की है कि आरोपी डॉ रामदयाल के खिलाफ भारतवर्ष में धर्मांतरण करवाने, घृणा फैलाने, वैमनस्यता फैलाने के आरोप में उसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तहरीर तो ले लिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
Published : 30 May 2021, 1:20 PM IST
Topics : Advocate Vinay Pandey fir India Medical Associate Maharajganj uttar pradesh इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश एफआईआऱ तहरीर महराजगंज