Site icon Hindi Dynamite News

पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, 77 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिलाधीश के आदेशों की अवहेलना कर पराली जलाने वाले 77 और किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, 77 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जींद (हरियाणा): जिलाधीश के आदेशों की अवहेलना कर पराली जलाने वाले 77 और किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा खेत में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। जिले में 77 और किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में 10 किसानों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस बेल पर उन्हें छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट चार हफ्ते बाद करेगा रोहिंग्या मामले की सुनवाई 
अधिकारियों ने बताया कि पराली जलाने की शिकायत मिलने पर जिले में अबतक कुल 506 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने जिलाधीश के आदेशों की अवमानना कर पराली के अवशेष फूंकने पर कृषि अधिकारी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। (भाषा)
 

Exit mobile version