Rajiv Kapoor Death: अभिनेता राजीव कपूर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर, सिनेमा जगत ने दी श्रद्धांजलि

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के निधन की ख़बर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सिनेमा जगत के कई सितारों ने दुख जताया है और अभिनेता राजीव कपूर को श्रद्धांजलि दी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 9 February 2021, 3:39 PM IST
google-preferred

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का आज दोपहर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

58 वर्षीय राजीव को चेंबूर में उनके घर के पास ही स्थित Inlaks Hospital ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज शाम को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजीव कूपर के निधन के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो लगाकर लिखा- RIP लिखा है। इसके अलावा लता मंगेशकर ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मुझे अभी पता चला कि राज कपूर साहब के छोटे बेटे, गुणी अभिनेता राजीव कपूर का आज स्वर्गवास हो गया। सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। यही मेरी प्रार्थना है।

संजय दत्त ने राजीव कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- राजीव कपूर के निधन की ख़बर सुनकर पूरी तरह टूट गया हूं। बहुत जल्दी चले गये। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं कपूर फैमिली के साथ हैं। ओम शांति।

Published : 
  • 9 February 2021, 3:39 PM IST