
नई दिल्ली: एक्टर अर्जुन माथुर (Arjun Mathur) अक्सर पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आखिरी बार इन्हें अमेज़न प्राइम के लोकप्रिय शो 'मेड इन इंडिया' में देखा गया था। 12 साल बाद एक्टर ने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। इससे पहले अर्जुन माथुर ने साल 2010 में सिमरित माल्ही के साथ शादी की थी। दो साल बाद अर्जुन माथुर और सिमरित ने अलग होने का फैसला किया था। 2012 में दोनों का तलाक हो गया था।
सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की तस्वीर
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक रेडिट पर अर्जुन माथुर की शादी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में उनकी गर्लफ्रेंड टिया को पीले और नारंगी रंग की साड़ी में देखा जा रहा है। अर्जुन लाल रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। कपल को गले में वरमाला पहने हुए भी देखा जा सकता है। हालांकि गर्लफ्रेंड टिया तेजपाल (Tiya Tejpal) से शादी करने के बाद अर्जुन माथुर ने अभी तक सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें अपडेट नहीं की हैं।
जानें टिया तेजपाल के बारे में
अर्जुन माथुर ने 2020 में टिया तेजपाल के साथ अपने रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट कर जानकारी दी थी। 14 साल डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी कर ली है। टिया तेजपाल एक फेमस प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। 'लाइफ ऑफ पाई' और कई फिल्मों में इन्होंने काम किया है।
Published : 11 October 2024, 6:05 PM IST
Topics : Arjun Mathur Dynamite News entertainment marriage Tija Tejpal अर्जुन माथुर टिया तेजपाल मेड इन इंडिया लाइफ ऑफ पाई