हिंदी
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: बलिया में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
पुलिस ने बताया कि अमरिया थाना क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी निवासी निखिल मांझी (32) और संजय मलिक (35) रविवार को शाम लगभग चार बजे किसी काम से मोटरसाइकिल से भिखारीपुर गांव जा रहे थे। इस दौरान देवहा नदी पुल के पास मोड़ पर किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: बलिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से सैन्यकर्मी की मौत
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 29 January 2024, 12:02 PM IST
Topics : died motorcycle uttar pradesh youth पीलीभीत मोटरसाइकिल सवार मौत युवक