Accident in UP: यूपी में दर्दनाक हादसा, गंगा में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में एक दर्दनाक हदसा हो गया है। यहां गंगा में नहाने गए तीन बच्चें पानी में डूब गए और उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

घटनास्थल पर इक्ट्ठा लोग
घटनास्थल पर इक्ट्ठा लोग


मीरजापुर: उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के पसियाही गांव में  दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां पसियाही गांव के रहने वाले तीन बच्चे मंगलवार की सुबह गंगा में नहाने गए थे जहां ये सभी बच्चे डूब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे बच्चो तलाश शुरू की। बड़ी मश्कत के बाद डूबे हुए बच्‍चों के शव बरामद किये गये। बच्चों की मौत से परिवार को लोगों का रो-रोकर हाल- बेहाल है।  

गंगा में डूब कर मरने वाले बच्चों का नाम शिवपूजन, राहुल साहनी और जोगेश यादव है। ये तीनों बच्चे सुबह गंगा में नहाने गए थे। लेकिन नहाने गए ये तीनों फिर वापस घर लौट कर नहीं आए। तीनों की गंगा में डूब कर मौत हो गई। गंगा में डूबे शिवपूजन का शव दोपहर 12.30 बजे मिला, वहीं दूसरे बच्‍चे राहुल साहनी का शव चुनार किला के पास गंगा में मिला। तीसरे लड़के जोगेश यादव का शव दोपहर 2 बजे चन्द्रिकाघाट के पास मिला।

मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र त्रिपाठी, थानाध्यक्ष कछवां पुलिस की टीम के साथ गंगा किनारे पहुंच गई। पीएसी फ्लड कम्पनी, स्थानीय गोताखोर एवं नाविक की मदद से गंगा में डूबें बच्चों खोजबीन शुरू की गई।

बच्चों की तलाश के लिए NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिसके राहत और बचाव कार्य की शुरु हुआ। तीनों बच्चों की इस मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 










संबंधित समाचार