कन्‍नौज रेप कांड: पीड़िता की फरार बुआ गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

कन्‍नौज दुष्‍कर्म कांड में फरार चल रही किशोरी की बुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पकड़े गए नवाब सिंह यादव के साथ पुलिस ने बुआ को आरोपी बनाया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 August 2024, 12:03 PM IST
google-preferred

कन्‍नौज: कन्‍नौज दुष्‍कर्म कांड (Kannauj Rape Case) में फरार चल रही किशोरी की बुआ (Aunt) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पकड़े गए नवाब सिंह यादव (Nawab Singh Yadav) के साथ पुलिस ने बुआ को आरोपी बनाया है। बुआ को पुलिस बुधवार को कोर्ट में पेश कर सकती है। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आरोपी बुआ मंगलवार देर रात अपने मायके जा रही थी। उसे तिर्वा इलाके से पकड़ा गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

फरार बुआ गिरफ्तार

बुआ पर लगा धोखा देने का आरोप

12 अगस्‍त को नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद दो दिनों तक आरोपी बुआ मीडिया के सामने बयान दे रही थी। वह पुलिस पर नवाब सिंह को झूठे केस में गिरफ्तार करने का आरोप लगा रही थी। लड़की के माता और पिता ने बुआ पर धोखा देने का आरोप लगाया। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इसके बाद पुलिस ने बुआ को भी इस केस में सह आरोपी बना दिया। तब से वह फरार चल रही थी। पुलिस टीमें उसकी तलाश में दिल्‍ली और नोएडा तक छापेमारी कर चुकी थी।

नवाब सिंह यादव का हो चुका है डीएनए टेस्‍ट

पुलिस नवाब सिंह यादव और पीड़ित लड़की का डीएनए टेस्‍ट करवा चुकी है। रिजल्‍ट का इंतजार है। इस बीच, नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। नवाब सिंह यादव सपा की तरफ से ब्‍लॉक प्रमुख रह चुका है। उसका कन्‍नौज में एक आलीशान होटल, डिग्री कॉलेज और भट्ठा है। पुलिस जांच कर रही है कि उसके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी कहां से आई। 

Published : 
  • 21 August 2024, 12:03 PM IST

Advertisement
Advertisement