Azab Gajab: नदी में डूबी महिला डेढ़ घंटे बाद मिली जिंदा, अब तक फिल्मों में ही देखी होगी ऐसी कहानी

फतेहपुर जनपद के बीच यमुना नदी में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जो आपने अक्सर हिंदी फिल्मों में ही देखा होगा। यहां नदी में डूबी एक वृद्ध महिला करीब डेढ़ घंटे बाद जिंदा मिली। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 4 October 2019, 10:17 AM IST
google-preferred

फतेहपुरः बांदा और फतेहपुर जनपद के बीच यमुना नदी में डूबी एक वृद्ध महिला करीब डेढ़ घंटे बाद जिंदा मिली। तेज बहाब में महिला के बहने से घरवालों ने उनके जिंदा रहने की आस छोड़ दी थी। पर महिला के मिलने के बाद उनके परिवार वालों ने भगवान का शुक्रिया किया। 

यह भी पढ़ें: BRD Medical College के आरोपी डाक्टर कफील खान को क्लीन चिट नहीं, मामले की जांच जारी

बांदा के गुगौली-चिल्ला गांव में रहने वाली सत्तर वर्षीय कलावती बुधवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे यमुना नदी पर स्नान करने गई थीं। उंचाई पर चप्पल, डंडा और कपड़े रखकर स्नान करने लगीं। इस बीच नदी के तेज बहाव में वह बह गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन तेज बहाव में दूर बह जाने के कारण उनके बचने की उम्मीद छोड़ दी। परिवार वालों को इस बारे में पता चला तो उन्होनें पहले महिला को हर जगह ढूंढा पर पानी का तेज बहाव देखकर उनके जिंदा होने की उम्मीद छोड़ दी। 

यह भी पढ़ें: राजनाथ सिंह के करीबी सुधांशु त्रिवेदी को मिला राज्य सभा का टिकट, सतीश दूबे बिहार से जायेंगे उच्च सदन

करीब डेढ़ घंटे के बाद महिला फतेहपुर के कुर्राकनक गांव के किनारे पर शाम करीब साढ़े चार बजे गांव के आदमी को दिखाई दीं। जब ग्रामीणो ने चेक किया को महिला की सांस चल रही थी। ग्रामीणों ने प्रधान व पुलिस को सूचना दी, और उनके परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।