यूपी में अनोखा मामला: एक महिला ने दिये एक साथ पांच बच्चों को जन्म

उत्तर प्रदेश में अनोखा मामला आज देखने को मिला है। जहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Updated : 29 April 2020, 7:43 PM IST
google-preferred

बाराबंकीः बुधवार को एक अनोखी खबर सामने आई है। जहां एक महिला ने नॉर्मल डिलीवरी के दौरान एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है।

बुधवार को बाराबंकी के सूरतगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता ने सुबह आठ बजे नार्मल डिलीवरी के दौरान तीन लड़की और दो लड़के को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक जज्चा और बच्चा दोनों अभी स्वस्थ्य हैं। हालांकि एक साथ पांच बच्चे होने के कारण सभी का वजन सामान्य से कम है।

बता दें कि अनिता दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले उनका एक बेटा भी है।

Published : 
  • 29 April 2020, 7:43 PM IST

Advertisement
Advertisement