Rajiv Kapoor: राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

डीएन ब्यूरो

आज एक बार फिर से कपूर खानदान को बड़ा झटका मिला है। राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का आज निधन हो गया है। जानें राजीव कपूर से जुड़ी कुछ खास बातें

बॉलीवुड के अभिनेता राजीव कपूर का निधन

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का आज दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है।

दिल का दौरा पड़ा

राजीव को मुंबई के चेम्बूर में दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें करीबी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स से उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे

राजीव कपूर, राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे, जिन्हें घर में प्यार से चिम्पू के नाम से भी पुकारा जाता था।

राम तेरी गंगा मैली' से की थी अभिनय करियर की शुरुआत

राजीव कपूर ने इंडस्ट्री में अपने अभिनय करियर की शुरुआत राज कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से की थी। इसके बाद वह 'प्रेमग्रंथ', 'आसमान' , 'लवर बॉय', 'एक जान हैं हम' और 'हम तो चले परदेस' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

प्रोड्यूस

वह 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'आ अब लौट चलें' प्रोड्यूस भी कर चुके हैं।

असफल रहा बॉलीवुड करियर

लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के बाद राजीव को उनके पिता राज कपूर ने 'राम तेरी गंगा मैली' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कहा था। फिल्म रिलीज हुई और सुपरहिट भी रही। लेकिन, अभिनेत्री मंदाकिनी ने सारी सुर्खियां बटोर लीं।








संबंधित समाचार