Site icon Hindi Dynamite News

यूपी में कुल 23 मंत्रियों ने ली शपथ, 6 बने कैबिनेट मंत्री, 6 को मिला स्वतंत्र प्रभार, 11 बने राज्यमंत्री

यूपी की योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्‍तार में कुल 23 मंत्रियों ने शपथ ली। जिसमें से 6-6 को कैबिनेट और स्‍वतंत्र प्रभार मिला है। वहीं 11 को राज्‍यमंत्री बनाया गया है। डाइनामाइट न्‍यूज़ पर पढ़ें मंत्रिमंडल विस्‍तार से जुड़ी पूरी खबर...
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
यूपी में कुल 23 मंत्रियों ने ली शपथ, 6 बने कैबिनेट मंत्री, 6 को मिला स्वतंत्र प्रभार, 11 बने राज्यमंत्री

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्‍तार का कार्यक्रम शपथग्रहण के साथ ही संपन्‍न हो गया। बुधवार को राजभवन में आज 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसमें से छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 को राज्य मंत्री बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद यूपी के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का भावुक पत्र आया सामने

वहीं चार मंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। चार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। एक राज्यमंत्री को प्रमोट कर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र

यह बने कैबिनेट मंत्री

डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, राम नरेश अग्निहोत्री, कमल रानी वरुण ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 

यह बने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

नील कंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवींद्र जायसवाल ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली। 

यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ

इन्‍हें बनाया गया राज्य मंत्री

अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ल, विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने शपथ ले ली है।

18 नए चेहरों को मिली जगह

इस कैबिनेट में  में 18 न‌ए चेहरों को जगह दी गई है। इस लिहाज से कहा जा सकता है इस बड़े बदलाव में नए लोगों को अधिक तरजीह दी गई है। 

दो साल बाद मंत्रिमंडल में हुआ फेरबदल

उत्‍तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्‍व में योगी सरकार बनने के करीब सवा दो साल बाद यह भाजपा सरकार का पहला मंत्रिपरिषद विस्तार होगा। 

समन्‍वय बैठक में नामों पर लगी मुहर

बीते मंगलवार को सरकार और भाजपा व उससे संबंधित संगठनों ने एक बैठक के बाद गहन चर्चा के बाद नामों को फाइनल किया था। 

शपथ लेने वालों को सीएम ने बुलाया था चाय पर

वहीं मुख्यमंत्री योगी ने आज सुबह 9:30 बजे शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों को अपने सरकारी आवास पर चाय पर बुलाया था। इसी के साथ सचिवालय प्रशासन ने नए मंत्रियों के लिए व्‍यवस्‍था बनाने का काम शुरू कर दिया था।

 

Exit mobile version