हिंदी
चंदौली: जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई है। विवाहिता के गले पर चोट के निशान हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक 22 वर्षीय राधिका अपने पति शनि डोम के साथ परशुरामपुर में रहती थी। राधिका का शव आज मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उसके गले में चोट के निशान भी हैं।
मौत की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। वहीं घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
Published : 5 August 2024, 9:03 AM IST
Topics : alinagar police station Chandauli News married woman died under suspicious circumstances UP News अलीनगर थाना क्षेत्र चंदौली समाचार परशुरामपुर यूपी समाचार