चंदौली में हिस्ट्रीशीटर से पुलिस मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल; पढे़ं पूरी खबर
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती से पुलिस की मुठभेड़ हुई। महेवा रिंग रोड के पास आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। दोनों पैरों में गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर हत्या, लूट और हत्या के प्रयास समेत 33 मुकदमे दर्ज हैं।