
महराजगंज (यूपी): यूपी में क्राइम रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अपराध करने वाले लोगों को ना तो किसी पुलिस का डर है ना ही किसी प्रशासन का। हाल ही में शौच के लिए निकली एक महिला पर एक युवक ने चाकू से वार कर दिया है। महिला का हालत इस समय गंभीर बताई जा रही है।
थाना बृजमनगंज के ग्राम सभा बरगाहपुर के टोला शिवनाथ जोत निवासी सुभावती देवी मंगलवार की शाम को शौच के लिए बाहर जा रही थी। तभी एक युवक ने उसके पेट में चाकू से हमला कर फरार हो गया।आरोपी ने बेरहमी से महिला के पेट मे कई बार चाकू से गोंद दिया जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी युवक की पहचान शेषमन ग्राम कलईगढ़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
यह भी पढ़ें: विदेश में यूपी के गरीब नौजवान का उत्पीड़न कर रहा है पाकिस्तानी ठेकेदार
महिला की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने बृजमनगंज थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की थी। प्रभारी थानाध्यक्ष लालचंद भारती ने बताया कि पीड़िता के ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शेसमन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
Published : 13 June 2019, 1:28 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश क्राइम बृजमनगंज महराजगंज महिला