हिंदी
मुरादाबाद: मंगलवार की रात को हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने मुरादाबाद में एक स्टेज शो किया था। जहां उन्हें देखते ही लोग बेकाबू हो गए थे। पहली बार मुरादाबाद पहुंची सपना के डांस ने ऐसा धमाल मचाया कि उन्हें केवल 10 मिनट के बाद ही स्टेज छोड़ कर जाना पड़ा था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। शिवसेना ने सपना पर समाज में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा दिया है।

शिवसेना के जिला प्रमुख ने11 जून की रात में मुरादाबाद में हुए कार्यक्रम को लेकर सपना औऱ आयोजकों के खिलाफ कोर्ट केस दर्ज कराया है। सीजेएम कोर्ट में दाखिल परिवाद में कहा गया है कि सपना चौधरी ने अश्लील डांस कर भारतीय संस्कृति को धूमिल करने की कोशिश की है। एक तरफ मासूम बच्चियों के साथ रेप और उनकी हत्याएं हो रही हैं वहीं प्रशासन डांस के नाम पर ग्यारह लाख रूपए के सरकारी धन में जुटा रहा। यही नही रात दस बजे के बाद डीजे बजाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सरासर उल्लंघन किया गया।
कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 29 जून तय की है। इस मामले में कानूनी जानकारों का कहना है कि सपना को कोर्ट में अपना पक्ष रखना होगा और यदि कोर्ट उनकी दलीलों से संतुष्ट नही हुआ तो उनके खिलाफ कार्यवाही कर सकता है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवादददाता के मुताबिक बुधवार रात को जैसे ही शो शुरू हुआ, चारों तरफ अव्यवस्था हावी हो गई फिर पुलिस ने जमकर लाठियां फटकारीं। सपना चौधरी को बीच में ही शो छोड़कर लौट पड़ी। वे सिर्फ दस मिनट ही परफार्मेंस दे पायीं।
Published : 13 June 2019, 12:53 PM IST
No related posts found.