
महराजगंज: कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहुदुरी बाजार में रात के अंधेरे में विशालकाय अजगर दिखा, जिससे हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर लोग डर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डायनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाई और काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़कर बोरे में बंद कर लिया। इसके बाद डायल 112 और वन विभाग को सूचना दी गई।
ग्रामीणों ने अजगर को वन रक्षक राजकुमार के हवाले कर दिया। इस मौके पर दिवाकर शर्मा, गोलू शर्मा, गुड्डू जायसवाल, युवा समाजसेवी दीपक चौधरी, अब्बास अली, लवकुश, संदीप कुमार, सूरज शर्मा, प्रमोद कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Published : 21 March 2025, 1:03 PM IST
Topics : Dynamite News Giant Python Kolhui Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Maharajganj Forest Department Python Snake UP News uttar pradesh