हिंदी
रोहतक: जिले में मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेडिकल कॉलेज का ही पीजी डॉक्टर बताया जा रहा है। छात्रा का आरोप है कि 16 अगस्त की शाम को आरोपी युवक मेडिकल कैंपस से उसे अगवा कर ले गया था। रात को अम्बाला (Ambala) और चंडीगढ़ (Chandigarh) घुमाता रहा। 17 अगस्त की शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे वह वापस लाया और उसके साथ मारपीट की।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पीड़िता ने परिजनों के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पीजीआई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एनॉटमी विभाग का पीजी छात्र है और उसका नाम मनिंदर कौशिक बताया जा रहा है।
मुंबई में भी डॉक्टर से बदसलूकी
बता दें कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत के मामले के बाद देश में ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। हरियाण (Haryana) से लेकर यूपी, बिहार और कई अन्य राज्यों में डॉक्टर्स धरने पर बैठे हैं। अपनी सुरक्षा की गारंटी मांग रहे हैं। मुंबई में भी आज सुबह 03:30 बजे सायन अस्पताल की एक महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटना सामने आई है। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया है कि मरीज और उसके परिजनों ने मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद वह मौके से भाग निकले। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
Published : 18 August 2024, 3:55 PM IST
Topics : Dynamite News kolkata doctor case Rohtak Medical College Rohtak News कोलकाता डॉक्टर काण्ड रोहतक मेडिकल कॉलेज रोहतक समाचार