Uttar Pradesh: ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर, दो गंभीर घायल

रविवार शाम को एक ट्रक और बाइक के बीच टक्कर हो गई है। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Updated : 8 December 2019, 5:13 PM IST
google-preferred

महराजगंजः रविवार को एक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल गए हैं। फरेन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार शाम को रूनुआ चौराहे पर सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ेंः गड्ढों में तबदील हो रही हैं सड़के, राहगीरों की परेशानी से जिम्मेदार बेखबर 

इस हादसे में बाइक पर सवार ग्राम सभा कृष्ण कुमार पाठक पुत्र श्याम पाठक उम्र 26 वर्ष और रामप्रताप पुत्र रामआसरे उम्र 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

Published : 
  • 8 December 2019, 5:13 PM IST