
औरैया: जिले के सहायल थाना क्षेत्र के मदो सिंह पुरवा में चार मासूम बच्चे नदी में नहाते समय डूब गये, जिसमें से एक की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक मासूम बच्चे खेलते-खेलते अरिंद नदी के किनारे जा पहुंचे। नदी के किनारे पहुंचने पर बच्चों ने नहाने का प्लान बना लिया। नहाते समय गहरे पानी में जाने लगे। इस दौरान बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने नदी में डूब रहे तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं एक लगभग 11 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published : 21 July 2024, 8:52 PM IST
Topics : arind river auraiya news sahayal police station UP News अरिंद नदी औरेया समाचार यूपी समाचार सहायल थाना क्षेत्र