आजमगढ़ः शहर की सफाई के लिए पालिकाध्यक्ष ने उठाया बड़ा कदम

अब आजमगढ़ शहर भी साफ-सुथरा नजर आने लगेगा, इसके लिए पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। अभियान की शुरूआत में पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव के नेतृत्व में पालिका प्रशासन की ओर से मंगलवार को शहर के एक वार्ड में दो रंगों का डस्टबीन वितरीत किया गया।

Updated : 16 January 2018, 5:53 PM IST
google-preferred

आजमगढ़ः अब आजमगढ़ शहर भी साफ-सुथरा नजर आयेगा। इसके लिए पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। अभियान की शुरूआत करते हुये पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव के नेतृत्व में पालिका प्रशासन की ओर से मंगलवार को शहर के एक वार्ड में दो रंगों का डस्टबीन वितरीत किया गया। साथ ही यह अपेक्षा की गई कि हर कोई अपने घर का कचरा अब इसी डस्टबीन में रखेगा। 

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ द्वारा वार्ड वाइज गीले कूड़े के लिये हरे डस्टबीन व सूखे कूड़े को नीले डस्टबीन में रखने के लिये नगर पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव व अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने वार्ड नम्बर 5 में डस्टबीन वितरित किया। पालिकाध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि केवल सफाई कर्मियों के बूते पर शहर के साफ-सुथरा नहीं रखा जा सकता है, इसके लिये सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि 'अपने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिये हमें भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि अपने चुनाव के दौरान ही उन्होंने शहर को साफ-सुथरा रखने की प्रतिबद्घता दोहरायी थी। अपनी उसी प्रतिबद्घता के अनुरूप उन्होंने इस अभियान की शुरूआत की है'। 

Published : 
  • 16 January 2018, 5:53 PM IST

Related News

No related posts found.