
चंदौली: जनपद के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कंदवा थाना अध्यक्ष समेत 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन सभी पुलिस कर्मियों पर पशु तस्करी व अवैध वसूली का इल्जाम लगा था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक जिले के कप्तान आदित्य लांग्हे ने बड़ी कार्रवाई करते हुये कंदवा थाना अध्यक्ष सहित 6 पुलिस कर्मियों को निलबिंत कर दिया है। आदित्य लांग्हे की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि चंदौली के पुलिस अधीक्षक बेहद ईमानदार और मेहनती अफसर है, जो त्वरित कार्रवाई के लिये जाने जाते हैं। उनके द्वारा की गई निलंबन की कार्रवाई से उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
Published : 2 August 2024, 10:18 AM IST
Topics : Chandauli News Dynamite News kandwa police station sp aditya suspended in Chandauli UP News कंदवा थाना चंदौली समाचार पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे यूपी समाचार