हिंदी
टोक्यो: जापान सरकार ने शुक्रवार को सम्राट नारूहितो के राज्याभिषेक समारोह के मौके पर लगभग 550,000 कैदियों को क्षमा करते हुए उन्हें रिहा करने का फैसला लिया। एनएचके ब्रॉडकास्टर ने कहा कि क्षमा केवल उन कैदियों को दी जाएगी जो मामूली अपराधों के दोषी पाए गए हैं और जेल की सजा काट चुके हैं या जुर्माना अदा कर चुके हैं।
इन लोगों के सामाजिक सुदृढ़ीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए उनके दंड को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। (वार्ता)
Published : 18 October 2019, 3:59 PM IST
No related posts found.