बिहार: पुलिस ने 482 कार्टन विदेशी शराब के साथ 1 को किया गिरफ्तार

बिहार में बेगूसराय जिले से पुलिस ने ट्रक पर लदा 482 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया। इसके साथ ही गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 30 November 2018, 4:45 PM IST
google-preferred

बेगूसराय: बिहार में बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड से पुलिस ने ट्रक पर लदा 482 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया।

यह भी पढ़ें: महराजगंजः अवैध शराब फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थी जहरीली शराब.. 2 युवक गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ताजपुर रोड पर गश्त के दौरान एक ट्रक को रूकने का इशारा किया गया।

पुलिस को देखते हीं ट्रक चालक ने फरार होने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी के दौरान छुपाकर ले जाया जा रहा 482 कार्टन हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया। 

बरामद शराब झारखंड के देवघर से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस मुख्यालय में मचा बवाल.. 10वीं मंजिल से ACP ने छलांग लगाकर की खुदकुशी

सूत्रों ने बताया कि ट्रक चालक गुरप्रीत को गिरफ्तार किया गया है। गुरप्रीत मध्यप्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।(वार्ता)

Published : 
  • 30 November 2018, 4:45 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement