
पुणे: पूरे देश में गणपति चतुर्थी की धूम है। गणेश महोत्सव के अवसर पर देश के कोने-कोने में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही। आज गणपति उत्सव का दूसरा दिन है।
गणपति उत्सव के अवसर पर पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में विशेष महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर में 'अथर्वशीर्ष पाठ' यानी विशेष आरती का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें: गणपति महोत्सव में मुंबई के लाल बाग और सिद्धी विनायक से कम नहीं दिल्ली के ये तीन मंदिर
इकट्ठा हुईं 31 हजार महिलाएं
गणपति के 'अथर्वशीर्ष पाठ' के दौरान 31, 000 महिलाएं एक साथ इकट्ठा होकर गणेश उत्सव का आनंद उठाया। इस अवसर पर गायिका अनुराधा पौडवाल भी मौजूद रहीं।
भारी संख्या में जुट रही भक्तों की भीड़
इसके अलावा महाराष्ट्र के कोने-कोने में भी गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दो साल बाद आयोजित होने वाले गणपति उत्सव में लोग भारी संख्या में इकट्ठा होकर बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचे।
Published : 1 September 2022, 12:25 PM IST
Topics : Ganesh Chaturthi Ganesh Chaturthi 2022 maharashtra Pune Shreemant Dagdusheth Halwai Ganpati Mandir गणेश चतुर्थी गणेश चतुर्थी 2022 पुणे महाराष्ट्र श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर