हिंदी
कुलगाम: जिले में आतंकवादियों के साथ अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई।
बता दें कि, मोदेरगाम गांव में एक घर को निशाना बनाकर सीआरपीएफ, सेना व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से आतंकवादियों पर हमला किया। हमले के दौरान सैनिक आतंकवादियों द्वारा की जा रही भारी गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिसके चलते एक सैनिक शहीद हो गया। मोदेरगाम गांव में एक घर को लक्ष्य बनाकर सीआरपीएफ, सेना और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा हमला किया।
हमले के दौरान सैनिक आतंकवादियों द्वारा की जा रही भारी गोलीबारी की चपेट में आ गए, जिसके कारण एक सैनिक शहीद हो गया। सेना के गांव में पहुंचते ही हालात बिगड़ गये व आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तेजी से घेराबंदी की गई। शुरुआती गोलीबारी में एक सैनिक घायल हो गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि वहां पर कम से कम दो आतंकवादी फंसे हुए थे।
वहीं, कुलगाम के फ्रिसल इलाके में एक और मुठभेड़ हुई। ड्रोन फुटेज में भीषण गोलीबारी में मारे गए चार आतंकवादियों के शव दिखाई दे रहे हैं। इस कार्रवाई में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दूसरा घायल हो गया।
Published : 7 July 2024, 8:50 AM IST
Topics : crime news Indian Army Jammu Kashmir jammu kashmir news Kulgam कुलगाम क्राइम समाचार जम्मू कश्मीर जम्मू कश्मीर समाचार भारतीय सेना