Covid-19 Vaccination: जानिए कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कहां तक पहुंचा राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण अभियान भी जारी है। डाइनामाइट न्यूज़ की इश रिपोर्ट में जानिये अब तक कितने लोगों को लगए गये टीके।

Updated : 7 May 2022, 12:08 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 190 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 190 करोड़ 94 हजार 982 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3805 नये मरीज सामने आयें हैं।

इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 20 हजार 303 हो गयी है। यह सक्रिय मामलों का 0.05 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.78 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3168 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 54 हजार 416 कोविड से उबर चुके हैं।

स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 87 हजार 544 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 84 करोड़ तीन लाख 32 हजार 469 कोविड परीक्षण किए हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 7 May 2022, 12:08 PM IST

Related News

No related posts found.