International: भारत के 17 संयुक्त राष्ट्र शांतिदूतों को किया गया सम्मानित

संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत दक्षिणी सूडान में तैनात 17 शांतिदूतों को सम्मानित किया गया है।

Updated : 12 September 2019, 6:00 PM IST
google-preferred

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत दक्षिणी सूडान में तैनात भारत के 17 शांतिदूतों को सम्मानित किया गया है। भारतीय पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र और दक्षिणी सूडान के लोगों की करीब एक साल तक सेवा की। यहां उनकी ड्यूटी में विस्थापित नागरिकों की सुरक्षा करना, समुदाय स्तर पर व्यवस्था बनाना और स्थानीय पुलिस के कौशलों का विकास करना शामिल था।
यह भी पढ़ें: तालिबान के साथ अब तक नहीं हुआ कोई समझौता, सही दिशा में बढ़ रही है बात ट्रम्‍प

दक्षिणी सूडान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने मंगलवार को ट्वीट किया 17 भारतीय शांति दूतों को दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र पुलिस अधिकारियों के रूप में दी गई सेवा के लिए मेडल से सम्मानित किया गया। दक्षिणी सूडान में भारतीय राजदूत एस डी मूर्ति ने कहा हम यहां इस देश में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हैं। (भाषा)

Published : 
  • 12 September 2019, 6:00 PM IST

Advertisement
Advertisement