हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने व्यापारी को गोली मारकर लूटने वाले समेत 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: नोएडा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि इसी साल 30 जून की रात आलमबाग इलाके में दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली के व्यापारी कपिल बजाज को गोली माकर उसका रुपयों भरा बैग लूट लिया गया था। बैग में साढ़े 17 लाख की नकदी और अन्य सामान था। इस मामले में आलमबाग थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही और नाका प्रभारी निरीक्षक सुमीत कुमार दुबे ने पुलिस बल के साथ वांछित लुटेरे पानदरिबा निवासी राजकुमार उर्फ राजू कश्यप को आज तड़के मवइया के पास से गिरफ्तार कर लिया। (वार्ता)
Published : 26 December 2019, 5:28 PM IST
Topics : businessman looted Lucknow uttarpradesh उत्तर प्रदेश पुलिस बदमाश लखनऊ लूटना