नोएडा: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

शहर के निठारी गांव में रहने वाली एक दलित युवती ने गांव के एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Updated : 26 December 2019, 1:04 PM IST
google-preferred

नोएडा: शहर के निठारी गांव में रहने वाली एक दलित युवती ने गांव के एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) श्वेताभ पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाली एक दलित युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें: नही थम रहा आग लगने का सिलसिला, दिल्ली में फिर एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग

पांडेय के अनुसार, शिकायत में युवती ने कहा है कि बुधवार की रात वह अपने घर से बाहर जा रही थी, तभी निठारी गांव के रहने वाले विपिन पंडित नामक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। सीओ ने शिकायत के हवाले से बताया कि जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया तो विपिन ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (भाषा)

Published : 
  • 26 December 2019, 1:04 PM IST

Advertisement
Advertisement