Site icon Hindi Dynamite News

Women’s World Cup 2025 के फाइनल के मैदान में उतरेंगे बॉलीबुड सितारें, टीम इंडिया में भरेंगे जोश

महिला विश्व कप 2025 का फाइनल आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मुकाबले से पहले गायिका सुनिधि चौहान फाइनल से पहले भारतीय राष्ट्रगान गाएंगी और पारी ब्रेक के दौरान लाइव परफॉर्म करेंगी।
Post Published By: Asmita Patel
Published:
Women’s World Cup 2025 के फाइनल के मैदान में उतरेंगे बॉलीबुड सितारें, टीम इंडिया में भरेंगे जोश

Mumbai: 2025 महिला विश्व कप आज, 2 नवंबर को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला इतिहास रचने वाला है। दोनों ही टीमें अब तक महिला वनडे विश्व कप नहीं जीत पाई हैं, इसलिए आज एक नया चैंपियन दुनिया के सामने आएगा। इस टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी काफी शानदार होने वाली है।

समापन समारोह में बॉलीवुड सितारों का जलवा

फाइनल मुकाबले से पहले और दौरान दर्शकों के लिए मनोरंजन का भव्य आयोजन किया गया है। इस बार का समापन समारोह बेहद खास होगा, क्योंकि इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। समारोह की मुख्य आकर्षण होंगी लोकप्रिय गायिका सुनिधि चौहान, जो अपनी दमदार आवाज़ से पूरे स्टेडियम का माहौल रोमांचक बना देंगी।

सुनिधि चौहान भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल के पारी ब्रेक के दौरान लाइव परफॉर्मेंस देंगी। उनके साथ करीब 60 प्रोफेशनल नर्तक मंच पर प्रस्तुति देंगे, जबकि आसमान में आतिशबाजी का मनमोहक नज़ारा दिखाई देगा। पूरा स्टेडियम रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठेगा।

ड्रोन और लेज़र शो से सजेगा स्टेडियम

फाइनल के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई खास कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। समापन समारोह में लेज़र शो, ड्रोन शो और 350 कलाकारों की ग्रैंड प्रस्तुति शामिल होगी। मशहूर कोरियोग्राफर संजय शेट्टी इस पूरे कार्यक्रम को कोरियोग्राफ करेंगे। आयोजनकर्ताओं के मुताबिक, यह कार्यक्रम महिला क्रिकेट के गौरव और खेल भावना को समर्पित होगा, जो भारत में खेल और मनोरंजन के संगम का प्रतीक बनेगा।

यह भई पढ़ें- IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बिगाड़ी खेल?

राष्ट्रगान गाएंगी सुनिधि चौहान

समारोह की शुरुआत दोनों देशों के राष्ट्रगान से होगी। भारत की ओर से सुनिधि चौहान भारतीय राष्ट्रगान गाएंगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेरी बैंक्स अपनी देशभक्ति से दर्शकों का दिल जीतेंगी। दोनों गायिकाओं के प्रदर्शन से फाइनल की शुरुआत एक जोश और गर्व से भरे माहौल में होगी।

बयान में झलका सुनिधि चौहान का उत्साह

प्रदर्शन से पहले सुनिधि चौहान ने अपने उत्साह का इज़हार करते हुए कहा, “महिला विश्व कप में प्रस्तुति देना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं बेहद खुश हूं कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंची है। पूरे स्टेडियम में उत्साह और ऊर्जा होगी, और मुझे यकीन है कि यह दिन हमारे देश और क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन जाएगा।”

यह भी पढ़ें- IND W vs SA W: फाइनल मैच से पहले मिले टीम इंडिया के हार के संकेत? फोटोशूट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

दोनों टीम के पास इतिहास रचने का मौका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह फाइनल सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि एक जश्न होगा, क्रिकेट, महिला सशक्तिकरण और भारतीय मनोरंजन संस्कृति का। जब सुनिधि चौहान की आवाज़, आतिशबाजी और लेज़र लाइट्स का संगम होगा, तब नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम एक यादगार रात का साक्षी बनेगा। आज का दिन महिला क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होने वाला है।

Exit mobile version