U-19 Asia Cup Final: एम चौहान और मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत; भारत बना चैम्पियन

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारतीय ने 9 विकेट के नुक्सान पर मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए आवश्यक रन बनाकर मैच एक विकेट से जीत लिया। मदन चौहान ने 32 गेंदो पर 47 रन की धाकड़ बल्लेबाजी की जबकी मोहित उल्वा ने 45 रन बनाए। भारत को जीत के लिए अंतिम गेंद पर तीन रन बनाने थे चौका लगाकर जीत दर्ज की।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 14 November 2026, 6:57 PM IST

Oman: अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। ओमान के मस्कट में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने 338 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को चैंपियन बना दिया।

मस्कट के अल-अमरेट क्रिकेट ग्राउंड (Al Amerat Cricket Ground, Ministry Turf 2) पर खेले गए फाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर ने 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान फरहान यूसुफ ने भी 60 रन बनाए।

248 पर गिर गए थे गिर गए थे भारत के 8 विकेट

42वें ओवर की तीसरी गेंद पर जब भारत के 8 विकेट 248 रन पर गिर गए थे, स्थिति डामाडोल हो गई थी लेकिन एम चौहान और मोहित उल्वा ने 9वें विकेट की साझेदारी में 57 रन जोड़कर मैच को रोमांचक बना दिया। भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी जिसपे मोहित ने चौका जड़कर पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली और भारत को चैम्पियन  बना दिया।

उस्मान खान और अब्दुल कादिर ने मचाया धमाल

पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान उस्मान खान और अब्दुल कादिर भारतीय गेंदबाजों के सामने मजबूती से खड़े रहे। उस्मान ने 107 रन बनाकर शतक पूरा किया, जबकि कादिर ने 54 गेंदों में 80 रनों की तेज पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने भारत के सामने 338 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। भारत की ओर से काव्या पटेल ने चार और चिगुरुपति वेंकट ने तीन विकेट हासिल किए।

भारत ने शुरुआत से बनाए रखा दबाव

338 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। इस शुरुआत ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा। इसके बाद 146 रन पर भारत का दूसरा और 172 रन पर तीसरा विकेट गिरा। हालांकि, बीच के ओवरों में विकेट गिरने के बावजूद भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा जारी रखा और पाकिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

फाइनल में भारत की शानदार जीत

खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने आखिरकार पाकिस्तान के 337 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ भारत ने अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय खिलाड़ियों ने बड़े लक्ष्य और फाइनल के दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने मुकाबला  बनाकर जीता और पाकिस्तान को  से शिकस्त दी। टीम इंडिया की इस जीत ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दे दिया।

Location :  Oman

Published :  14 November 2026, 6:41 PM IST