हिंदी
आईपीएल की क्लोजिंग सेरिमनी फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
New Delhi:आईपीएल 2026 की आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लीग के फाइनल के साथ समापन हो गया। पाकिस्तान की टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन 26 मार्च से 3 मई के बीच किया गया था। आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी मिड इनिंग ब्रेक के दौरान आयोजित किया गया था। आईपीएल की क्लोजिंग सेरिमनी की भव्यता के आगे PSL का इवेंट फीका नजर आया
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल की क्लोजिंग सेरिमनी में मनमोहक दृश्य दिखाए गए, इसमें महादेव के साथ ही उनका त्रिशुल और डमरू था। इसके साथ ही ब्रह्मांड को भी दर्शाया गया। पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल में ऐसा कुछ नहीं हुआ।
आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी में कैलाश खेर ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से मन मोह लिया। वहीं पीएसएल में आतिफ असलम ने गाना गाया।
आईपीएल की क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम है। वहीं लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीएसएल की क्लोजिंग सेरेमनी हुई।
AI से बढ़ते खतरे को रोकने के लिए RBI और वित्त मंत्रालय का बड़ा कदम! अब AI बनेगा ही हथियार
आईपीएल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी अपनी भव्यता और आधुनिक तकनीक के कारण पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस के लिए एक यादगार अनुभव बन गई। अत्याधुनिक ड्रोन कोरियोग्राफी, विशाल लेजर प्रोजेक्शन, 360-डिग्री एलईडी विजुअल स्टोरीटेलिंग, सिनेमाई अंदाज में पेश किए गए। हर पल ऐसा लग रहा था मानो दर्शक किसी विश्वस्तरीय एंटरटेनमेंट स्पेक्टेकल का हिस्सा हों। वहीं पीएसएल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
पीएसएल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में सामान्य आतिशबाजी, पारंपरिक मंच सज्जा और सीमित तालमेल वाले विजुअल इफेक्ट्स देखने को मिले। आयोजन ठीक-ठाक जरूर था, लेकिन उसमें नयापन, रचनात्मकता और तकनीकी भव्यता की चमक नहीं दिखी।
Location : New Delhi
Published : 1 June 2026, 8:57 PM IST
Topics : IPL IPL Final PSL Closing Ceremony