T20 World Cup: India vs USA मुकाबले पर टिकी निगाहें, आज टूटेगाा ये रिकार्ड? जानें मैच की खास बातें

टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही दिन इतिहास रचने के संकेत मिल रहे हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच होने वाले मुकाबले में 300 रन का आंकड़ा पार हो सकता है। सपाट पिच, छोटी बाउंड्री और टीम इंडिया की विस्फोटक बैटिंग लाइनअप को देखते हुए यह मुकाबला रनों की बारिश वाला साबित हो सकता है।

Updated : 7 February 2026, 1:58 PM IST

New Delhi: आज से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो रहा है और पहले दिन ही फैंस को जबरदस्त रोमांच मिलने की संभावना है। दिन के आखिरी मुकाबले में भारत और अमेरिका की टीमें मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह वही मैदान है, जो अपनी सपाट पिच और छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता है। टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है और कप्तान सूर्यकुमार यादव जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेंगे। हालांकि, अमेरिका की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि वह 2024 में पाकिस्तान को हराकर सभी को चौंका चुकी है।

वानखेड़े की पिच, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता। यहां की आउटफील्ड बेहद तेज है और बाउंड्री छोटी होने के कारण गेंद बल्ले से निकलते ही सीमा रेखा पार कर जाती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मैदान पर अब तक खेले गए 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 178 रन रहा है। 6 बार 200 से ज्यादा रन बने हैं और 12 मौकों पर स्कोर 180 रन के पार पहुंचा है। यही वजह है कि अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है, तो 300 रन का आंकड़ा भी असंभव नहीं लगेगा।

IND vs USA T20 World Cup 2026: भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा की जगह इस तूफानी गेंदबाज को मिला मौका

300 रन बनने की पूरी संभावना

टी20 इंटरनेशनल इतिहास में अब तक केवल तीन बार किसी टीम ने 300 प्लस का स्कोर बनाया है, लेकिन वानखेड़े में यह कारनामा दोहराया जा सकता है। भारत के पास अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस कर सकते हैं। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर भारत ने 247 रन बनाए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अभिषेक और ईशान किशन एक बार फिर बड़ी पारी खेल सकते हैं, जिससे 300 रन का सपना हकीकत बन सकता है।

IND vs USA मैच स्क्वॉड

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।

IND vs USA T20 World Cup 2026: भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा की जगह इस तूफानी गेंदबाज को मिला मौका

USA: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शाल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 7 February 2026, 1:58 PM IST