दुनिया में छा गए रोहित शर्मा: वनडे में सर्वाधिक छक्कों वाले बने बल्लेबाज, अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड

भारत-साउथ अफ्रीका पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की 136 रनों की साझेदारी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित ने शाहिद अफरीदी को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वे 650 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे करने से भी सिर्फ 5 छक्के दूर हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 30 November 2025, 3:25 PM IST
google-preferred

New Delhi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर (रविवार) को खेला गया। जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी क्लासिक बल्लेबाजी से मैच में चमक बिखेरी। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए जबरदस्त साझेदारी हुई। जिसने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ा, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। मुकाबले से पहले रोहित को शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3 छक्कों की जरूरत थी, और उन्होंने इसे बड़े आराम से हासिल कर लिया।

रोहित-कोहली की 20वीं शतकीय साझेदारी

भारतीय पारी की शुरुआत धीमी रही, लेकिन दूसरा विकेट गिरने से पहले रोहित और कोहली ने मिलकर भारतीय पारी को मजबूत आधार प्रदान किया। दोनों बल्लेबाजों ने 136 रनों की शतकीय साझेदारी की। यह वनडे इंटरनेशनल में उनकी 20वीं शतकीय पार्टनरशिप है, जो उनके लंबे और सफल क्रिकेटिंग तालमेल को दर्शाती है।

मोतिहारी में मौत का तांडव: मेरठ के ट्रक ने बाइकों को रौंदा, सड़क पर बिछी 5 लाशें

रोहित ने 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 51 गेंदों पर 57 रन बनाए। उन्हें मार्को जानसेन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दूसरी ओर विराट कोहली शुरू से ही लय में दिखे और स्ट्राइक रोटेशन के साथ अपने क्लासिक कवर ड्राइव से दर्शकों का मनोरंजन करते रहे।

रोहित शर्मा बने वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड तोड़ा, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। मुकाबले से पहले रोहित को शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3 छक्कों की जरूरत थी, और उन्होंने इसे बड़े आराम से हासिल कर लिया। रोहित अब वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

लॉन्च होने से पहले e Vitara की Photos लीक, देखिए अंदर और बाहर से कैसे दिखती है Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार

वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के

  • 352 - रोहित शर्मा (भारत)
  • 351 - शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
  • 331 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
  • 270 - सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
  • 229 - महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

रोहित एक और विश्व रिकॉर्ड के बेहद करीब

38 वर्षीय रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक मील के पत्थर के कगार पर हैं। वे दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन सकते हैं जो 650 इंटरनेशनल छक्के पूरे करेंगे। फिलहाल उनके नाम 645 छक्के दर्ज हैं। यानी सिर्फ 5 और छक्के उन्हें इस अनोखे मुकाम तक पहुंचा देंगे। रोहित से पीछे क्रिस गेल 553 और शाहिद अफरीदी 476 के साथ है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 30 November 2025, 3:25 PM IST