लॉन्च होने से पहले e Vitara की Photos लीक, देखिए अंदर और बाहर से कैसे दिखती है Maruti की पहली इलेक्ट्रिक कार

मारुति सुजुकी 2 दिसंबर 2025 को अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara लॉन्च करने जा रही है। 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट होने वाली इस SUV में 500+ किमी रेंज, प्रीमियम इंटीरियर और ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे। देखें लॉन्च से पहले इसकी पूरी फोटो गैलरी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 30 November 2025, 2:53 PM IST
google-preferred
1 / 9 \"Zoom\"मारुति सुजुकी अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara को भारत में 2 दिसंबर 2025 को लॉन्च करने जा रही है। ऑटो एक्सपो 2025 में पेश होते ही यह SUV चर्चा का केंद्र बन गई थी।
2 / 9 \"Zoom\"यह SUV सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि 100 से ज्यादा देशों के लिए बनाई गई है। लॉन्च से पहले ही इसे ग्लोबल EV के रूप में पहचान मिल चुकी है।
3 / 9 \"Zoom\"हंसलपुर प्लांट में लोकलाइज़्ड बैटरी इलेक्ट्रोड यूनिट के उद्घाटन के साथ e Vitara के पहले एक्सपोर्ट बैच को हरी झंडी मिली। यह भारत की ग्लोबल EV यात्रा का बड़ा कदम माना जा रहा है।
4 / 9 \"Zoom\"अगस्त 2025 में 2,900 यूनिट्स की पहली खेप UK, जर्मनी, फ्रांस, नॉर्वे और स्वीडन भेजी गई। सितंबर 2025 से नियमित एक्सपोर्ट जारी है।
5 / 9 \"Zoom\"SUV की लंबाई 4,275mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,640mm और व्हीलबेस 2,700mm है। इसका मस्क्यूलर और क्लीन डिजाइन इसे आधुनिक EV लुक देता है।
6 / 9 \"Zoom\"इसमें मोटर, इन्वर्टर और ट्रांसमिशन को एक यूनिट में जोड़ा गया है। इससे परफॉर्मेंस स्मूथ होती है और व्हीकल का वजन कम रहता है।
7 / 9 \"Zoom\"SUV में अब तक का सबसे प्रीमियम मारुति केबिन मिलेगा। इसमें डिजिटल क्लस्टर, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, कनेक्टेड फीचर्स और हाई-क्वालिटी मटेरियल सुविधा मिलेगी।
8 / 9 \"Zoom\"सेफ्टी में 6 एयरबैग, एडवांस्ड स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर कैमरा और ADAS पैकेज सुरक्षा फीचर्स के रूप में मिलेगा
9 / 9 \"Zoom\"अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। इस कार का मुकाबला Tata Curvv EV, MG ZS EV, Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6 और VinFast VF6 से होगा।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 30 November 2025, 2:53 PM IST